Ladli Behna Yojana Status Check : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य की करोड़ों लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है, बता दे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वी किस्त महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है, अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो अब आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, क्योकि अब आप अपने घर बैठे ही देख सकती है, आइए जानते है कैसे।
दोस्तों इस आर्टिकल मे जानेगे की लाडली बहना योजना का पैसा कैसे चेक करे की आपके बैंक खाते मे आया है या नहीं और इसके साथ ही जिन बहनों के खातो में पैसा नही आया है तो अब उन्हें क्या करना चाहिए की पैसे खाते मे आ सके चलिए जानते है।
दोस्तों मेरा नाम मोहन पटेल है और मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों, रिजल्ट से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिख रहा हूं, दोस्तों मेरा आर्टिकल लिखने का मुख्य उद्देश्य है की देश के युवाओं और छात्रों तक सरकारी अपडेट की सही जानकारी पहुचना है।
2 मिनट में मोबाइल से ऐसे चेक करें स्टेटस– Ladli Behna Yojana Status Check
लाडली बहना योजना की क़िस्त के पैसे चेक करने करना बहुत आसन है, लेकिन फिर भी बहुत से लोगो को पैसे चेक करने मे परेशानी होती है, लेकिन अगर आप मेरे इस तरीके से चेक करेगे तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी, क्योकि मेने आपके लिए बहुत आसन तरीके में बताया है।
- लाडली बहना योजना के पैसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना है।
- अब इसके बाद मे वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने लाड़ली बहना के आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी’को डाले ।
- और फिर आपको कैप्चा कोड को भरना और ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक कर देना है।
- ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, OTP भरकर खोजें’ पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपकी अब तक की सभी किस्तों की जानकारी आ जाएगी।
पैसा नहीं आने पर क्या करें?
इसके साथ ही आपको बता दे की अगर आपके स्टेटस में भुगतान सफल दिखा रहा है, लेकिन आपके खाते मे पैसा नहीं मिला, या स्टेटस चेक करने में दिक्कत आ रही है, तो ऐसे मे आप क्या के सकते है आइए जानते है।
- सबसे पहले आप अपने बैंक में जाकर पता करें कि आपके खाते में DBT इनेबल है या नहीं है, बता दे की बिना DBT के किसी भी खाते मे सरकारी पैसा नहीं आता है।
- यदि DBT इनेबल है और फिर भी पैसे नही आए है, तो हो सकता है की आपके समग्र आईडी और बैंक खाते की e-KYC पूरी नहीं है।
- या फिर हो सकता है की आपके बैंक खाते मे आधार कार्ड लिंक नहीं है, बता दे की बैंक से आधार लिंक होना बहत जरुरी है।